वाराणसी में कचहरी स्थानांतरण की मांग को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री योगी ने मांगी प्रस्तावित भूमि की पूरी रिपोर्ट

वाराणसी में कचहरी स्थानांतरण की मांग को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री योगी ने मांगी प्रस्तावित भूमि की पूरी रिपोर्ट

वाराणसी। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कचहरी के स्थानांतरण की बात को रखा। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी वाराणसी से अधिवक्ताओं की मांग को लेकर चिन्हित की गई जमीन की संपूर्ण जानकारी की फाइल शासन को भेजने के निर्देश दिए।

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंद कमरे में बातचीत का मौका दिया। हम लोगों ने कचहरी स्थानांतरण के विषय को मजबूती से रखा। अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कचहरी के लिए सेंट्रल जेल के बगल में खेती वाली भूमि को देने की मांग रखी गई।

प्रेम प्रकाश गौतम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने हम लोगों की बात को सुनने के बाद वाराणसी के जिलाधिकारी को बुलाया और सेंट्रल जेल के बगल की जमीन की संपूर्ण जानकारी को एक फाइल में करके शासन को भेजने के निर्देश दिए।

वर्तमान समय में कचहरी में अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण बैठने की जगह नहीं बची है। कचहरी का स्थानांतरण बेहद जरूरी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *