वांछित चल रहे हाजी इकबाल के पुत्र को दिल्ली से किया गिरफतार

वांछित चल रहे हाजी इकबाल के पुत्र को दिल्ली से किया गिरफतार

बेहट। थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन माफिया हाजी इकबाल के बेटे को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर द्वारा अपराधियांे के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत थाना बेहट प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना बेहट पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 519/21 धारा 420,466,467,468,471,120बी भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त अलीशान पुत्र मौ0 इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर, सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर उसके आवास जी-5 अपार्टमेंट ब्लॉक ई लाजपत नगर, थाना लाजपत नगर नई दिल्ली सड़क के सामने से गाड़ी संख्या एचपी17 एफ-6289 फॉर्च्यूनर सफेद कलर के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास उक्त गाड़ी से संबंधित कोई प्रपत्र न होने के कारण गाड़ी को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अजब सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, कांस्टेबिल मोहित कुमार व विनित हुड्डा सर्विलांस सेल, कांस्टेबिल अंकित तोमर व कपिल राठी थाना बेहट शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *