‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट पर बोले आमिर खान….जिनको भी मेरी फिल्म नहीं देखनी मैं उनकी….

देशभर में विवादों का सामना कर रही बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आमिर खान ने अपनी फिल्म के बायकॉट ट्रेंड पर कहा कि मैं किसी का दिल नहीं दुखाना चाहता हूं। जिनको भी मेरी फिल्म नहीं देखनी मैं उनकी बातों की और जज्बातों की इज्जत करता हूं,  इसके आगे मैं क्या कह सकता हूं, लेकिन, मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि एक फिल्म को बनाने के लिए कई लोगों की मेहनत लगती है। इसलिए मेरी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें., मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को फिल्म पसंद आएगी।

इसके साथ ही आमिर ने बताया कि  मैं इस समय बहुत ज्यादा नर्वस हूं। 48 घंटे हो गए हैं मैं सोया नहीं हूं. मैं मजाक नहीं कर रहा हूं. मैं सच में सो नहीं पा रहा हूं. मेरा दिमाग तेज गति में है, इसलिए मैं किताबें पढ़ता हूं या ऑनलाइन शतरंज खेलता हूं, मैं अब 11 अगस्त के बाद ही सो पाऊंगा।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर आमिऱ खान ट्रोलर्स के निशाने पर है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ को यूजर्स ने आड़े हाथ लेने के लिए आमिर खान के साल 2015 के इंटरव्यू को निकाला। जब आमिर खान ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव ने कहा था कि देश की असहिष्णुता बढ़ रही है और उन्हें देश से मूव करना चाहिए। इस बयान को लेकर अब यूजर्स ने एक्टर को खूब ट्रोल किया। जिसका असर उनकी फिल्म पर पड़ रहा है।

इस सब के बीच आमिर ने कहा कि ये फिल्म बड़ी ही मेहनत से बनाई गई है। एक फिल्म जो बनती है सैकड़ों लोगों की मेहनत से बनती है। यही कारण है कि उन्हें फिल्म को लेके दर्शकों से बहुत उम्मीद है। बता दें विवादों में फंसी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म कल यानी 11 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन रिलीज होगी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *