लखीमपुर में आधी रात दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार; 3 की मौत, 3 गंभीर

लखीमपुर में आधी रात दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार; 3 की मौत, 3 गंभीर

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले ओयल चौकी क्षेत्र में रविवार आधी रात एक सड़क हादसा हुआ। लखीमपुर से सीतापुर की तरफ जा रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ओयल पुलिस चौकी के निकट तीव्र मोड़ पर लगे हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई । इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

कार में कुल छह लोग सवार थे, जो रविवार रात करीब 2 बजे लखीमपुर से सीतापुर चाय पीने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार ओयल मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने गाड़ी के शीशे और गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाल कर नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तीन की मृत्यु हो गई और तीन अन्य घायल हैं।

हादसे में मरने वालों की पहचान

आयुष कुमार (पुत्र कौशल किशोर, निवासी शिव कॉलोनी, थाना कोतवाली सदर), शिवा (पुत्र अज्ञात, निवासी राजपुर, थाना कोतवाली सदर) और आकाश वर्मा शामिल हैं। वहीं, इस दुर्घटना में पीयूष सिंह, अमन वर्मा, और उत्कर्ष कस्तूभ गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ओयल चौकी प्रभारी डिंपल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले विद्युत सप्लाई बंद करवाई और गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी घायलों व फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने अपने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मोतीपुर पहुंचाया। आग लगने से कार जल गई। वर्तमान समय में मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *