लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास (5, कालिदास मार्ग) पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।


