लखनऊ/मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी सामोद कुमार दिवाकर ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामोद कुमार दिवाकर ने मंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।


मुलाकात के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं के बीच समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर सामोद कुमार दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
बैठक के दौरान सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय तथा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर तेजपाल सिंह दिवाकर, जगदीश दिवाकर, मामचंद दिवाकर, राजवीर कश्यप, सभासद विनीत कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन और समाज हित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और संगठन के समन्वित प्रयासों से समाज के सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए चलाए जा रहे अभियान और अधिक प्रभावी होंगे।

