लखनऊ में दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
Oplus_16908288

लखनऊ में दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में एक महिला सवारी से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को पुलिस ने गुरुवार की बीती रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पीजीआई भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक जून को पीड़ित युवती ने थाना में तहरीर दी कि 31 मई को वह तेलीबाग से ड्यूटी समाप्त कर घर जाते समय वह तेलीबाग चौराहे से एक ऑटो (ई-रिक्शा) में बैठी थी। मदापुर चौराहे तक अन्य सवारियाँ उतर जाने के बाद ऑटो चालक एवं उसके साथी ने उसे बहाने से गौतमखेड़ा की ओर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 03 टीमें लगी हुई थी, जिनके द्वारा 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की गयी। मैनुअल व इलेट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर ऑटो चालक की शिनाख्त ग्राम रंजीत खेड़ा निवासी उपदेश लोधी उर्फ गहना के रुप में हुई। जिसकी तलाश की जा रही थी ।

गुरुवार की देर रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक सूचना के आधार पर जंगल मंगल तिराहा से ग्राम रमादाई खेड़ा जाने वाले मार्ग पर अभियुक्त का घेराव किया गया। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की और अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पीजीआई लखनऊ भेजा। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा मय कारतूस, ऑटो और अन्य चीजें बरामद हुई है। पुलिस अब उसके साथी की तलाश में जुट गई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *