लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोमतीनगर थाना प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी ने मंगलवार को बताया कि विवेकखण्ड स्थित एक होटल के कमरा नंबर 301 में युवक ने फांसी लगा ली। होटल के मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल पर फारेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाया।

पुलिस ने होटल स्टॉफ से पूछताछ और मृतक के आधार कार्ड पर अंकित पते से उसकी पहचान गुजरात निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। मोबाइल नंबर के माध्यम से मृतक की पत्नी से संपर्क किया गया, जिनके द्वारा बताया गया कि वह अपने परिवार एवं बच्चों सहित वर्तमान में रायपुर, छत्तीसगढ़ में रहती हैं।
परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो मौके पर आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक पेन, फंदे में प्रयुक्त हरे रंग की रस्सी और एक काला बैग जिसमें कपड़े व अन्य सामान था, नियमानुसार कब्जे में लेकर सुरक्षित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

