लखनऊ के हजरतगंज में गोलीकांड, युवक के पैर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के हजरतगंज में गोलीकांड, युवक के पैर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात को गोली चली। इसमें एक युवक को घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल से ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि नरही में रहने वाले विभू शुक्ला को देर रात को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। उसके पैर में गोली लगी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के मुताबिक, मोहम्मद शफीक ने उसे गोली मारी है जो उसके जांघ में जा लगी। घायल को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *