रिश्वत लेना चौकी इंचार्ज को पड़ा महंगा, SP ने लाइन हाजिर कर दिए जांच के आदेश

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले भी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करे लेकिन उसके ही अधिकारी सरकार की मिट्टी पलीत करने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां कथित तौर पर चौकी इंचार्ज कन्हैया लाल पांडेय 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए नजर आ रहा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

बता दें कि मामला बाराबंकी जिले के हबीबपुर गांव की तिलकपुर चौकी का है। जहां सियाराम वर्मा नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को एक शिकायती पत्र देते हुए चौकी इंचार्ज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र में सियाराम का कहना है कि विपक्षी से मिलकर चौकी प्रभारी कन्हैया लाल पांडे ने उसका दरवाजा बंद करवा दिया और घर का कुछ हिस्सा भी गिरवा दिया है। जब इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से की तो उसने कहा कि अगर काम करवाना है तो 35,000 रुपए लगेगे। जिसमें से 10,000 रूपए चौकी प्रभारी ने ले लिए।

चौकी प्रभारी ने पैसे लेने के बाद भी काम नहीं किया और लगातार पीड़ित पक्ष को प्रताड़ित करता रहा। जिसके बाद पीड़ित पक्ष द्वारा पैसे देते दौरान बनाया गया वीडियो उन्होंने वायरल कर दिया। वीडियो में चौकी इंचार्ज घूस लेता हुआ साफ दिखाई दे रहा है । जहां कि कन्हैया लाल पांडे पैसे हाथ लिए खड़ा है, जिसमें से कुछ पैसा किसी को दिया और बाकी के पैसे गिनने लगा। ऐसे में जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक ने देर रात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स देर रात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्द्र सिंह को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *