रिश्ते हुए तार-तारः संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटा संपत्ति के लालच में इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी मां तक को नहीं छोड़ा। दरअसल कलयुगी बेटे ने संपत्ति के लिए जन्म देने वाली मां को ही मार डाला है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि मामला थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान टीला इलाके का है। जहां एक कलयुगी बेटे ने किसी वजनदार हथियार से अपनी मां पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी मां का चेहरा बुरी तरह कुचल कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसने अपनी मां की लाश को चदर में लपेट कर, थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में स्थित मंदिर के पास फेंक दिया। वही इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कबजे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिसके चलते महिला की पहचान अरुणा के रूप में हुई। वही महिला के बेटियों की तहरीर पर महिला के बेटे से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना सारा गुनाह कबूल लिया। लेकिन इस हरकत पर उसको कोई अफसोस नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे योगेश, उसकी पत्नी सीमा और योगेश के साले नवीन को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस हत्याकांड में मृतक की बेटियों का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका भाई योगेश संपत्ति के चलते अक्सर मां से झगड़ा करता रहता था। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने कई बार मां को जान से मारने की धमकी दे थी। इसके चलते ही उसने अपनी पत्नी और अपने साले के साथ मिलकर उनकी मां हत्या की है।

इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। वही इस मामले में गहनता से जांच करने पर पता चला कि बेटे ही मां की हत्या की है। उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे ने अपनी पत्नी और उसके भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *