राष्ट्रीय पोषण माह किशोरियों का स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर कार्यशाला का आयोजन एवं प्रेरक किशोरियों का सम्मान

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। वैदिक पुत्री पाठशाला इन्टर कॉलेज मे राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत किशोरियों का स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें किशोरियों/छात्राओं को संतुलित आहार पोषक तत्वों व स्वास्थ्य के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि डॉ नेहा शर्मा, खंड विकास अधिकारी एवं प्रभारी महिला सुरक्षा सेल द्वारा किशोरियों से पोषण,स्वच्छता व माहवारी विषय पर संवाद किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री सतीश चन्द गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि किशोरियों /छात्राओं को संतुलित आहार के साथ- साथ कैरियर पर ध्यान केन्द्रित कर जीवन में ऊंचाईयों को छुना है। विशिष्ट अतिथि आयुशी अग्रवाल आहार विशेषज्ञ द्वारा किशोरियों को सन्तुलित आहार,पोषक तत्वों एवं स्वास्थ्य के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य द्वारा
अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंटकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन मे राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विभिन्न जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन डॉo राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) एवं शिवांगी बालियान , महिला कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर किशोरियों द्वारा सन्तुलित आहार व पोषक तत्वों को प्रदर्शित करने के लिए बहुत सुन्दर रंगोली बनाई गई एवं संतुलित आहार के महत्व पर प्ले का आयोजन भी किया गया। अतिथियों द्वारा छात्राओं /प्रेरक किशोरियों अलीना,अस्मि,आलिशा,आरजू, हीरा, शिवानी, शालू ,रोहिणी, नीशू, आंचल, खुशी व अन्नू को
को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी, प्रवक्ता गीता व प्रवक्ता अंजली गर्ग का विशेष सहयोग रहा।पोषण अभियान की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 08 मार्च 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झुंझुनूं, राजस्थान से की गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *