पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम रडावली में राशन डीलर की दुकान के चयन को लेकर होने वाली मीटिंग को स्थगित कराने के लिए ग्रामीणों ने ब्लॉक में धरना प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र गांव रडावली के पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह उर्फ नीटू गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा जिसमें आरोप लगाया की राशन की दुकान के लिए गांव में सबसे पहले स्वयं सहायता समूह को वरीयता दी जाती है इसी के चलते कल गांव के एक वंश समूह सहायता में गांव की 2 महिलाओं के नाम जोड़ दिए गए जो नियम विरुद्ध है इसकी जांच की जानी चाहिए तथा पहले से प्रस्तावित शुक्रवार को 3:00 बजे होने वाली खुली बैठक को स्थगित की जाए लेकिन समय अनुसार गांव में 3:00 बजे ब्लॉक के अधिकारियों की मौजूदगी में खुली बैठक हुई जिसमें स्वयं सहायता समूह से राशन की दुकान के लिए आवेदन मांगे गए जिसमें कुछ सहायता समूह ने असमर्थता जाहिर कर दी लेकिन 2 आवेदन आए उनमें आपस में सहमति न बनने के कारण मीटिंग निरस्त कर दी गई ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करने वालों में सत्यवीर के साथ सनोज रब लेस दीपक नितिन शुभम पप्पू काला राहुल कल्लू मोनू धर्मवीर सोनू अंकित सुभाष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
