रायबरेली में निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली में निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में निर्माणाधीन पानी की टंकी की रखवाली कर रहे चौकीदार की बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा में जलजीवन मिशन की पानी की टंकी की रखवाली गांव के ही रहने वाले रामसजीवन(40) करते थे। राम सजीवन रोज की तरह बीती रात भी टंकी परिसर में चारपाई बिछाकर सो रहे थे। अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। साेमवार सुबह जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार राम सजीवन के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार के कई निशान है और खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था।

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक की टीमें मामले की सघनता से जांच कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *