रायबरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में धरने पर बैठे कार्यकर्ता

रायबरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में धरने पर बैठे कार्यकर्ता

रायबरेली। नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मंगलवार देर शाम कांग्रेसियों ने शहर के आंबेडकर पार्क पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

रायबरेली सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर हिरासत लेने की ख़बर पर कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी सहित पदाधिकारियों का एक जत्था आंबेडकर पार्क में एकत्र हुआ और धरना शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि कांग्रेसी धरने से नहीं हटे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि छात्रों के साथ दिल्ली की पुलिस ने प्रधानमंत्री के इशारे पर लाठीचार्ज किया है। जिसमें तमाम छात्र घायल हुए हैं। उनके साथ अंग्रेजों जैसा व्यवहार किया गया है। भाजपा की सरकार लगातार संविधान का उल्लंघन कर रही है। रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, राहुल बाजपेई मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *