राबता ए मदारिस के सदर हजरत मोलाना सलमान साहब ने मिटिंग का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों की जांच के चलते मदरसा आशिकिया तजविदुल कुरआन पिठलोकर में राबता ए मदारिस के सदर हजरत मोलाना सलमान साहब ने मिटिंग का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों की जांच के चलते मदरसा आशिकिया तजविदुल कुरआन पिठलोकर में राबता ए मदारिस के सदर हजरत मोलाना सलमान साहब ने मिटिंग का आयोजन किया। जिसमें बताया कि हम सरकार द्वारा मदरसों की जांच में पुरा सहयोग करेंगे उत्तर प्रदेश सरकार बारह तथ्यों पर जांच करेगी और हम इसके लिए तैयार हैं। सरकार द्वारा जो भी अधिकारी जांच के लिए आयेंगे हम उनका अदर सम्मान करेंगे मदरसों में सही शिक्षा व पाठ पढ़ाया जाता है। हिंदी उर्दू अरबी अंग्रेजी गाणित सभी का अध्ययन कराया जाता है बिना जांच के यह साबित नहीं किया जा सकता कि मदरसों में आंतकवाद का पाठ पढ़ाया जाता है इन्हीं मदरसों से पढ़ने वाले देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद मदरसे के छात्र थे। मिसाइल मैन ऑफ इंडिया डां ए पी जे अब्दुल कलाम भी मदरसे के छात्र थे जो हमारे देश के राष्ट्रपति भी रहे और इस बार हम सबने देखा कि नीट की परीक्षा में भी 1200 छात्रों ने परीक्षा पास की मदरसों की जांच करे हम सरकार के साथ है करते हैं। इस मौके पर राबता ए मदारिस के सदर मोलाना सलमान साहब मौलाना शकील सरधना मुफ्ती ताज मौ मौलाना वलीउल्ला ग्राम प्रधान मुनव्वर इस्माईल सालिम आदि।




