जोधपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डा सतीश पूनियां एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, सांसद पी पी चौधरी, विधायक नारायण सिंह देवल एवं हमीर सिंह भायल, पूर्व विधायक भैराराम सियोल एवं जोधपुर जिले के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

सिंह जोधपुर जिले के सालवा कला में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।