‘रमीज़, शादी के बहाने मुझे दिल के करीब ले आए’ आयशा की तरह नफीसा ने भी मरने से पहले VIDEO बना सुनाई प्रेमी की बेवफाई

गुजरात। गुजरात के अहमदाबाद में एक लड़की द्वारा सुसाइड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर पीड़ित नफीसा ने आयशा की तरह ही आत्महत्या कर ली इतना ही नहीं नफीसा ने मरने से पहले अपने सारे दुखो को एक वीडियो में भी रिकाॅर्ड कया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि इससे पहले आयशा नाम की एक लड़की ने भी पति की बेवफाई से तंग होकर इसी तरह वीडियो बना आत्महत्या कर ली थी और अब नफीसा का यह दूसरा मामला सामने आया है। आयशा की तरह नफीसा ने भी मरने से पहले वीडियो बना अपने प्रेमी की सारी पोल खोली।

नफीसा नाम की महिला ने साबरमती रिवर फ्रंट से वीडियो बनाया और अपने प्रेमी की बेवफाई की कहानी सुनाई। वीडियो में नफीसा कहती है कि ‘रमीज़, तुमने मेरे साथ बहुत बुरा किया है, मतलब बहुत बुरा किया। शादी के बहाने मुझे दिल के करीब ले आए और खुद आए ही नहीं। यह तो गलत है ना यार, बहुत गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिए था। जिंदगी में मैंने सबसे ज्यादा प्यार तुम्हें किया और तुमने यह किया मेरे साथ? मुझे इतना बड़ा धोखा दिया। मुझे लगा, तुम सबसे अलग हो पर तुम सबके जैसे ही हो। तुममें और बाकियों में कोई फर्क नहीं है। पूरी दुनिया को पता चल जाने के बाद भी तुमने मेरा हाथ नहीं थामा। तुम बहुत बुरे हो।’

वीडियो में नफीसा कहती है कि ‘मेरी कितनी बुरी हालत कर दी है, ना घर की रही ना घाट की। चार दिनों से यहां भटक रही हूं, तुम्हें खोज रही हूं।’ जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो नफीसा ने मरने से पहले अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट के पास बनाया और बीते 20 जून को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो यह वीडियो सामने आया।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *