रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, कृति सैनन को इस फिल्म के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

67th Wolf777news Filmfare Awards 2022 में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। मुंबई में आयोजित हुए इस मेगा इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ को बेस्ट मूवी चुना गया। वहीं विष्णुवर्धन को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट फिल्म अवॉर्ड के लिए विकी कौशल की ‘सरदार उधम सिंह’, तापसी पन्नू की ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘रामप्रसाद की तेरहवी’ के बीच टक्कर देखने मिली।

’83’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

जहां तक बेस्ट एक्टर या एक्ट्रेस का सवाल है तो Filmfare Awards 2022 में फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की पूरी कहानी सुनाती इस फिल्म में रणवीर सिंह ने तत्कालीन कप्तान कपिल देव का रोल प्ले किया था।

 

‘मिमी’ के लिए कृति सैनन ने जीती ट्रॉफी

वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड की बात करें तो इस मामले में फिल्म ‘मिमी’ के लिए कृति सैनन ने बाजी मारी। फिल्म में कृति सैनन ने सरोगेट मदर का रोल प्ले किया था जो एक फॉरेन कपल के बच्चे को जन्म देती है। इवेंट में रणवीर सिंह ने फिल्म निर्देशक कबीर खान का शुक्रिया अदा किया जो कि 83 के निर्देशक हैं।

रणवीर ने दीपिका को स्टेज पर किया किस
अवॉर्ड शो के दौरान कई खूबसूरत और खास लम्हे रहे। एक्टर रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण को स्टेज पर ही किस कर लिया जिसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुए। रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ स्टेज पर आए और फिर उन्होंने दीपिका पादुकोण को गाल पर किस कर लिया जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *