रक्षा बंधन के पर्व पर एस. डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हुआ “Rakhi Making Competition”

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)।एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में बी0 एस0 सी0 (गृहविज्ञान) संकाय द्वारा “Rakhi Making Competition” का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ डा.सचिन गोयल (प्राचार्य) व श्रीमति नीतू गुप्ता (विभागाध्यक्षा) बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान) संकाय, निर्णायक श्रीमति मानसी अरोरा व डा0 मोनिका रूहेला ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान), वाणिज्य संकाय, मानविकी संकाय, बी0एस0सी0 (PCMBZ) व बी0एफ0ए0 संकाय के छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन डा0 अनामिका पंवार, पिंकी पाल व निशा शर्मा ने किया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्षणा सिंह (बी0कॉम), द्वितीय स्थान राशि (बी0कॉम) व तृतीय स्थान शालू बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान) तथा सांवत्ना पुरूस्कार युक्ता (बी0एफ0ए0) व इल्मा (बी0ए0) ने प्राप्त किया।

विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतू गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं में सृजनात्मकता का विकास होता है व विभिन्न प्रकार की वस्तुओं से राखियां बनाकर छात्राओं ने अपने कौशल का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया व उपस्थित छात्राओं से भविष्य में भी आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने का अनुरोध किया, ताकि छात्राएं अपने व्यक्तित्व में निरंतर निखार ला सकें व उपलब्ध संसाधनों को रोजगारपूरक कौशल में परिवर्तित कर सकें।

प्रतियोगिता में निक्की, कशिश, शालू, दीपा, साक्षी आरती, प्रीति, गुलशन, सानिया, दीपांशी, सिमरन, लवि, तान्या, इल्मा, रीतिका, शिवानी, राधिका, खुशी, रिमझिम, राशि, लक्षणा, युक्ता, मुक्ता, कोमल, राधिका, तरूली जैन ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा0 अनामिका पंवार, पिंकी, श्रीमति अंजू कुमारी, नीतू शर्मा, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 दीपक मलिक, डा0 नवेद अख्तर, डा0 मोनिका रूहेला, नीरज कुमार, डा0 सुरेश, प्रशान्त शर्मा, डा0 मौ0 नदीम, डा0 जगमोहन, विरन्द्र, डा0 ज्ञानेन्द्र, श्रीमति एकता मित्तल, अंकित धामा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, आशिष पाल, दीपक गुप्ता, मौ0 उस्मान आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *