योगी सरकार में प्रभारी मंत्रियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों की नई जिम्मेदारियां तय

योगी सरकार में प्रभारी मंत्रियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों की नई जिम्मेदारियां तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों के पूर्व में आवंटित जिलों में बदलाव किया है। वहीं हाल ही में मंत्री बने नेताओं को भी प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सहयोगी दलों के मंत्रियों को भी एक—एक जनपद दिया गया है। इसके अलावा सरकार के वरिष्ठ 11 मंत्रियों को दो—दो जनपदों का प्रभार दिया गया है।

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ और वाराणसी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या व बस्ती, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को प्रयागराज व गोरखपुर और बेबीरानी मौर्य को इटावा व हाथरस का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ व फिरोजाबाद, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को झांसी, फरूखाबाद, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद व रामपुर, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी को मिर्जापुर व चित्रकूट, श्रम मंत्री अनिल राजभर को आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर, मंत्री राकेश सचान को रायबरेली व कन्नौज व ऊर्जा मंत्री ए. के शर्मा को जौनपुर व भदोही का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

वहीं उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को कानपुर नगर, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को गोण्डा, मत्स्य मंत्री डाॅ. संजय निषाद को कानपुर देहात, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अम्बेडकरनगर, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को कुशीनगर व श्रावस्ती और मंत्री सुनील शर्मा को सहारनपुर का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व मंत्री भूपेन्द्र चौधरी को आगरा व कासगंज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार को मुरादाबाद और खाद्य व रशद मंत्री मनोज पाण्डेय को सीतापुर का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल को गाजीपुर, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह को मथुरा, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी को अमरोहा, खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश यादव को सुलतानपुर और होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति को मैनपुरी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *