‘योगी सरकार का समय बीत चुका, जनता ऊब चुकी है’, अवधेश प्रसाद ने साधा सरकार पर निशाना

‘योगी सरकार का समय बीत चुका, जनता ऊब चुकी है’, अवधेश प्रसाद ने साधा सरकार पर निशाना

अयोध्या। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने राहुल गांधी, राम मंदिर, यूसीसी, प्रियंक खड़गे के बयान और आरएसएस को लेकर प्रतिक्रिया दी है। अवधेश प्रसाद ने कहा, “योगी सरकार का समय बीत चुका है और प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी है। प्रदेशवासियों का इनके प्रति विश्वास का भरोसा टूट चुका है और लोगों ने दूरी बना ली है। मुख्यमंत्री की ओर से जो की जा रही घोषणाओं में उनकी छटपटाहट दिख रही है। इनकी घोषणा में न तो कोई बल है, न यकीन है और न तो भरोसा है। इनकी विदाई सुनिश्चित है।”

अयोध्या में पुजारियों के लिए लागू किए गए ड्रेस कोड को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा, “इस वक्त अयोध्या की चढ़ावा चोरी करोड़ों लोगों की जुबान पर है। करोड़ों लोगों की जुबान, प्रभु श्री राम की ही आवाज बन जाती है। चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष की ओर से सदन में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से जवाब देने के लिए कहा जाता रहा, क्योंकि यह देश के करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को कलंकित किया गया है। लेकिन इस मामले पर सरकार की ओर से जवाब देने की हिम्मत नहीं हो पाई।” प्रियंक खड़गे की ओर से आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश की आजादी में कौन लोग शहीद हुए थे, यह जगजाहिर है। कौन लोग अंग्रेजों के साथ रहकर मुखबिरी करते थे, यह भी जगजाहिर है।

मध्य प्रदेश में यूसीसी को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस देश में तमाम विचारधारा, पहनावा, बोली-भाषा और खान-पान के लोग हैं। अनेकता में एकता का मजबूत सूत्र है। ऐसे में किसी प्रकार के कानून बनाने को लेकर मेरा मानना है कि संविधान के अनुसार ही काम किया जाना चाहिए। चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश यादव की ओर से सोशल मीडिया पर कविता पोस्ट किए जाने को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि चढ़ावा चोरी मामले का खुलासा तो अखिलेश यादव की ओर से किया गया है। खुलासा हुए दो महीने से ज्यादा हो गया है। लेकिन भाजपा और संघ के लोगों ने चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी को हड़प लिया है। इसको लेकर सरकार से जवाब मांगा जा रहा था। उनके पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *