यूपी होमगार्ड भर्ती में बड़ा अपडेट! 41,424 पदों के लिए 8 सितंबर से PET, एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी

यूपी होमगार्ड भर्ती में बड़ा अपडेट! 41,424 पदों के लिए 8 सितंबर से PET, एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड के 41,424 पदों पर एनरोलमेंट-2025 के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी 8 सितंबर से शुरू होगी।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नाति बोर्ड की ओर से पोस्ट कर बताया गया शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने इसकी विस्तृत सूचना के लिए वेबसाइट का अवलोकन करते रहने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बीती 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हुआ था। इसमें 19.29 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं कुल 25,32,202 आवेदन आए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *