यूपी मौसम अलर्ट: 15-16 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश और 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी

यूपी मौसम अलर्ट: 15-16 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश और 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आगामी सात दिनों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 अक्टूबर को कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 17 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की ओर से 14 अक्टूबर को जारी सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम की अलग-अलग स्थिति बताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार 14 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत अधिक संभावना है। दोनों क्षेत्रों के लिए इस दिन मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गुरुवार 15 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम संबंधी सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। इसके विपरीत, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत अधिक संभावना है और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

उन्हाेंने बताया कि 16 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए इस दिन कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। शनिवार 17 अक्टूबर से मंगलवार 20 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत अधिक संभावना है। इस अवधि में दोनों क्षेत्रों के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में 15 और 16 अक्टूबर को संभावित मौसमी बदलाव के बाद प्रदेश में फिर से शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे कृषि कार्यों की योजना स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बनाएं। बारिश और तेज हवाओं की संभावना वाले क्षेत्रों में कटी हुई फसल, अनाज तथा कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें। गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। तेज हवाएं चलने पर सुरक्षित स्थान पर रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *