यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 में भारी बारिश की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। यह पूर्वानुमान शुक्रवार को मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की ओर से जारी किया गया है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

डॉ. सुनील पांडेय के अनुसार मैनपुरी, एटा, कन्नौज, हरदोई और शाहजहांपुर में बहुत तेज बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

39 जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 39 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, कासगंज, कानपुर देहात, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर नगर, उन्नाव, सीतापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बदायूं, संभल, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

44 जिलों में हल्की बारिश के आसार

इसके अलावा 44 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

डॉ. सुनील पांडेय ने कहा कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। किसानों को भी मौसम खराब होने के दौरान खेतों में अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई है। तेज हवा और बिजली चमकने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहना ही सबसे बेहतर उपाय है।

मौसम विभाग के अनुसार तात्कालिक चेतावनी अगले कुछ घंटों के लिए प्रभावी है। मौसम की स्थिति में बदलाव के साथ चेतावनी में भी परिवर्तन हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *