यूपी में आकाशीय बिजली ने मचाया कोहराम! अब तक 3 की हुई मौत, आधा दर्जन लोग झुलसे

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश में यहां एक तरफ बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर है वही दूसरी तरफ आजमगढ़ जिले में आकाशीय बिजली के कहर से किसान परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जहां आकाशीय बिजली के कहर से 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं आधा दर्जन लोग झुलस गये है। वही बारिश अच्छी होने से किसान खेतों में धान की रोपाई करने में लगे।

मामला देव गांव कोतवाली के सराय खुरसू गांव का है। जहां दोपहर के समय दो बहने प्रियंका और प्रिया खेतों में धान की रोपाई कर रही थी। उसी दौरान वर्षा के बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी तो उसकी चपेट में दोनों बहने आ गई। जिसमें प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे लालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं दूसरा हादसा, तरवां थाना क्षेत्र के हैबतपुर डुभाव गांव में हुआ है। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक,आकाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है। वे अपने खेत में चल रही रोपाई के लिए धान को नर्सरी लेजा रहा था। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी तो युवक की चीख सुन लोग उनकी ओर दौड़े। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसी समय आकाश को लालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बुढ़नपुर में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे अनुज कुमार की भी मौके पर ही मौत हो गई।

आकाशीय बिजली से कई गांवों के लोग झुलसे

इसी दौरान पल्हना ब्लाक के सराय खुरसू गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोग बहुत बुरी तरह झूलस गए है जिनकी पहचान अनीता, मनीषा, सोनू व रेनू के रूप में हुई है। जिनका इलाज चिकित्सालय में चल रहा है। इसी कड़ी में किरन भी धान की रोपाई कर रही थीं कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *