यूपी के 30 से अधिक जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

यूपी के 30 से अधिक जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यह पूर्वानुमान शुक्रवार सुबह

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जारी किया है। इसके ही मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की अपील किया है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, कौशाम्बी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसलिए खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय का कहना है कि प्रयागराज और आसपास के जिलों में अगले कुछ घंटों तक मौसम सक्रिय रहेगा। गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। किसान खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें और मौसम सामान्य होने के बाद ही कृषि कार्य करें। आमजन भी बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *