यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन: नकली नोटों की तस्करी में दो गिरफ्तार, ₹500 के 201 नोट बरामद
Oplus_16908288

यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन: नकली नोटों की तस्करी में दो गिरफ्तार, ₹500 के 201 नोट बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने नकली भारतीय करेंसी की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 500-500 रुपये के 201 नकली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत एक लाख पांच सौ रुपये हैं।

एटीएस की ओर से शनिवार को बताया गया कि कुछ लोग भारत के बांग्लादेश अन्तरराष्ट्रीय सीमा मालदा पश्चिम बंगाल से उच्च गुणवत्ता की भारतीय करेंसी लाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तस्करी की जा रही है। इसकी वजह से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। इसी मामले में जांच कर रही एटीएस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को कासगंज निवासी अजीम खान और राज उर्फ समीरुल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच सौ-पांच सौ के 201 नोट बरामद हुए हैं।

बरामद नोटों की भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के अनरूप चेक करने पर प्रथम दृष्टया जांच में पाया कि नोट हाई क्वालिटी की प्रतीत हो रही हैं। जांच के लिए नोटों को प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *