मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी के ग्राम जटमुझेड़ा में एक आयुषमान कार्ड बनाने वाली यूटीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTIITS L) कंपनी के संचालक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नाम एक लिखित शिकायत पत्र देकर दबंगता व उगाही मांगे जाने एवम शिकायत करने पर देख लेने की धमकी देने के संबंध में कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ितों ने कप्तान के नाम एक शिकायत पत्र देते हुए बताया कि ग्राम जटमुझेड़ा में पहले से ही (UTI ITSL) कम्पनी पर जनमानस हेतु आवेदन आदि ऑनलाइन कार्य किया जाता है तथा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। पीड़ित ने कहा की ग्राम तिसंग थाना जानसठ निवासी उसके साथी अंकित कुमार व सूरज आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कर रहे थे। तभी दूसरी कम्पनी CSC E- गोरमेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड कार्यालय NIC मुजफ्फरनगर यू पी प्राइवेट कर्मचारी सन्नी तोमर अपने दो साथियों के साथ ग्राम तिसंग में आकर जबरन फोटो खींचने लगा और बतामिजी करते हुए फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। और पांच हजार रुपए देने पर दबाव बनाया गया। जब अंकित व सूरज ने विरोध किया तो सन्नी तोमर व उसके दो साथियों ने अंकित व सूरज के साथ हतापाई व गली ग्लोच की और जाति सूचक शब्द चमार कहकर अपमानित किया गया। प्रार्थना पत्र में बताया की उक्त ने पिस्टल एंटी में लगाया हुआ था जो उक्त लोग कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। वही पीड़िता की फोटो खींचकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराकर कठोर कार्यवाही की मांग की। शिकायत पत्र देने वालो में नितिन अंबानी,अंकित कुमार,सूरज आदि मौजूद रहे।

