युवक ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम शारदा नगर रांझी निवासी विभोर साहू (30) ने पत्नी रितू (23) की हत्या कर स्वयं फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे के अंदर बाथरूम के पास पत्नी रितू साहू मृत पड़ी हुई थी। पास ही एक कैंची जिसमें खून लगा हुआ था पड़ी हुई थी। वहीं, पति विभोर साहू कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
घर पर मौजूद छोटे भाई नितेश साहू ने पुलिस को बताया कि मां को लेकर वह धनवंतरी नगर बुआ की बेटी के यहां कथा पूजा में गया था। शाम को मां को लेकर वापस घर पहुंचा, तो आंगन का दरवाजा अंदर से बंद था। बाउंड्रीवाल कुदवाकर एक लडके से दरवाजा खुलवाकर अंदर कमरे में पहुंचा, तो देखा कि भाभी मृत पड़ी थी एवं भइया फांसी पर लटके हुये थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *