म्यांमार में दो लोगों की मौत से सीमा पर तनाव का माहौल

इम्फाल। म्यांमार के तामू में बीते पांच जून को हुई दो युवाओं की हत्या के कारण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित एक सीमावर्ती शहर मोरेह में तनाव का माहौल है।
यहां किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
मोरेह में रहने वाले लोग म्यांमार के अधिकारियों से शवों को सौंपने की मांग कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोग बुधवार को म्यांमार जाकर पथराव भी आए हैं और म्यांमार की एक सैन्य चौकी को भी जला दिया है।
इस दौरान मणिपुर सरकार के अधिकारियों और पुलिस ने भारतीय नागरिकों से म्यांमार नहीं जाने को कहा है। जबकि आमताैर पर मणिपुर और म्यांमार के बीच व्यापार और अन्य गतिविधियों के लिए लोगों का आना-जाना रहता है।
सीमा के दोनों ओर मणिपुरी, तमिल, कुकी सहित कई अन्य समुदाय के लोगों का बसेरा है जो सीमा में परमिट लेकर एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं।
इस बीच, मोरेह के नागरिक समाजों ने मणिपुर सरकार से इस मामले पर म्यांमार प्राधिकरण के साथ गौर फरमाने को कहा है।
मणिपुर सरकार ने सभी को स्थिति में सुधार होने तक लोगों को म्यांमार में प्रवेश न करने की सलाह दी है।
इधर, मोरेह ऑटो-ओनर्स एंड ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष यमथोंग हाओकिप ने आरोप लगाया कि तामू में मारे गए दो तमिलों को मारने से पहले उन्हें प्रताड़ित किया गया था।
बताया जा रहा है कि पेशे से ड्राइवर एल. मोहन और एम अय्यनार किसी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए तामू गए हुए थे। म्यांमार प्राधिकरण ने अब तक इनके शव वापस नहीं किए हैं।
जिला अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए म्यांमार के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *