मैराथॉन मुकाबले में नडाल ने जोकोविच को हराया

मैराथॉन मुकाबले में नडाल ने जोकोविच को हराया

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन में राफ़ेल नडाल ने अपने धुर प्रतिद्वंदी नोवाक जोकोविच को क्वार्टरफाइनल में हराते हुए अपने 15वें सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
फिलिप चेट्रीर कोर्ट में बुधवार को चार घंटे 12 मिनट चले मुकाबले में नडाल ने जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 (4) से मात दी।
हार के बाद जोकोविच ने कहा, “महत्वपूर्ण क्षणों में वह बेहतर खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने दिखाया कि वह एक चैम्पियन क्यों हैं। वहां मानसिक रूप से मज़बूत रहना और मैच को इस तरह ख़त्म करना तारीफ के काबिल है। उन्हें और उनकी टीम को बधाई, कोई शक नहीं कि वह इसके हक़दार हैं।”
नडाल ने कहा, “यह रात मेरे लिये बहुत भावुक करने वाली रही है। मैं इस तरह के मुकाबलों के लिये ही अब तक टेनिस खेल रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “यह सिर्फ़ एक क्वार्टरफाइनल मैच है। मैं अभी कुछ जीता नहीं हूं। मैंने सिर्फ अपने आप को दो दिन बाद कोर्ट पर लौटने का मौक़ा दिया है। रोलैंड गैरोस में एक और सेमीफाइनल खेलना मेरे लिये बहुत मायने रखता है।”
सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला ज़्वेरेव से होगा जो स्पेन की युवा सनसनी कार्लोस एल्काराज़ को बेहद करीबी मुकाबले में हराकर इस पड़ाव पर पहुंचे हैं। कोर्ट फिलिप चेट्रीर में ही मंगलवार को हुए मुकाबले में जर्मनी के ज़्वेरेव ने एल्काराज़ को तीन घंटे 18 मिनट चले मुक़ाबले में 6-4, 6-4, 4-6, 7-6(7) से शिकस्त दी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *