मेरठ में अग्निपथ के विरोध में भाकियू ने किया जमकर प्रदर्शन, बोले…

मेरठ। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को पूरे वेस्‍ट यूपी में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने अग्निपथ योजना के विरोध में मेरठ के कलक्ट्रेट पर धरना दिया।

भाकियू नेताओं ने एलान करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना वापस होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा, क्योंकि यहां युवाओं और देश के भविष्य का सवाल है, इसलिए सरकार को इस योजना को तत्काल वापस लेना चाहिए। कलक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

 

भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश इलम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ऐसा करने से युवा कहीं का भी नहीं रहेगा। इसके अलावा देश की सुरक्षा व्यवस्था और सेना के प्रति युवाओं का उत्साह भी कम होगा। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पहले ही सरकारी कर्मचारियों की पेंशन समाप्त कर रही है, ऐसे में अब सेना के नाम पर भी युवाओं को तमाम तरह की सुविधाओं को रोजगार से वंचित करने का प्रयास अग्निपथ के रूप में कर रही है।

भाकियू नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार सरकारी नौकरी वालों की पेंशन समाप्त कर रही है तो सांसद और विधायकों की पेंशन भी समाप्त होनी चाहिए। धरने के दौरान वह कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल धरना जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *