मुज़फ्फरनगर में होटल संचालको व ग्राहकों में जमकर मारपीट, जाने पूरा मामला

मुज़फ्फरनगर में होटल संचालको व ग्राहकों में जमकर मारपीट, जाने पूरा मामला

सिद्धबली मंदिर कोटद्वार में दर्शन कर लौट रहे सरधना विधायक अतुल प्रधान के करीबी तीन लोगों को खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद होटल संचालको ने जमकर पीटा,इसके बाद होटल पर जमकर हंगामा हुआ सूचना पर पहुँची पुलिस ने कई लोगों को रातभर थाने बैठाए रखा।

सरधना विधायक अतुल प्रधान के बेहद करीबी मेरठ जनपद के घोरिया निवासी आलोक कुमार व तखावली के पूर्व प्रधान जयवीर अपने एक अन्य साथी के साथ सोमवार को कोटद्वार स्थित सिद्धबली मन्दिर में प्रसाद चढ़ाकर वापिस आ रहे थे इस दौरान उक्त लोग मीरापुर थानाक्षेत्र में सैनी भट्टे के निकट स्थित लक्की होटल पर खाना खाने के लिए रुके। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान खराब खाने व खाने के पैसे को लेकर आलोक की होटल संचालकों से कहासुनी हो गई आरोप है कि इस दौरान होटल संचालक ने आलोक के साथ मारपीट कर दी जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान होटल संचालकों ने विधायक के करीबियों को जमकर पीटा ,सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

 

वही मामले में पुलिस द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नही करने पर जब कार सवार लोगों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो पुलिस में हड़कम्प मच गया तो पुलिस होटल के कई कर्मचारियों को थाने ले आई।सवेरे होने तक कई लोग थाने बैठे थे तथा दोनों पक्षों के कई लोग समझौता कराने को थाने में जमा थे।समाचार लिखें जाने तक मामले की कोई लिखापढ़ी नही हुई थी।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *