मुरादाबाद में शिक्षकों की मांगों पर बनी बात, 24 सितंबर का धरना स्थगित; NPS, पेंशन और बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी

मुरादाबाद में शिक्षकों की मांगों पर बनी बात, 24 सितंबर का धरना स्थगित; NPS, पेंशन और बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का गुरुवार को 24 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला मंत्री पुष्पेश मिश्रा ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया था तथा निस्तारण न होने की दशा में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का आवाह्न किया गया था।

जिला मंत्री पुष्पेश मिश्रा ने आगे कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पत्र जारी करते हुए विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण संबंधी आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। शिक्षकों की अधिकांश मांगे जिनमें एनपीएस राशि का खातों में स्थानांतरण , पुरानी पेंशन में सम्मिलित किए जाने वाले शिक्षकों की एनपीएस राशि का भविष्य निधि खाते में स्थानांतरण , शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के विभिन्न लंबित अवशेषों का भुगतान , मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान तथा व्यवसायिक शिक्षकों के मासिक वेतन का भुगतान तुरंत करवाए जाने की प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता तथा जागरूकता के कारण शिक्षकों की समस्याओं का समुचित निराकरण समय से किया जाना सम्भव है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *