मुरादाबाद में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुरादाबाद में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में मंगलवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज ईदगाह सहित सैकड़ों मस्जिदों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने ईद उल अजहा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाह सहित शहर के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिले में बकरीद पर गुरुवार को ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अता की। सुबह से ही लोग नए कपड़ों में सज-धजकर घरों से निकले और ईदगाहों की ओर रुख किया। जैसे-जैसे सूरज की किरणें तेज होती गई, वैसे-वैसे नमाजियों की सफें लंबी होती गईं। ईदगाह और जामा मस्जिद के अलावा शहर की विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों में लोगों ने पाकीजगी और अदब के साथ नमाज अता की।

नमाज के बाद सभी ने अल्लाह की रहमत और अमन चैन की दुआ की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। मोहब्बत और भाईचारे का ऐसा नजारा हर तरफ देखने को मिला, जिसने सामाजिक सौहार्द का खूबसूरत

पैगाम दिया।

ईदगाह में नमाज से पहले नायब शहर इमाम फहद अली ने तकरीर पेश की और कुर्बानी का महत्व बताया। कहा यह दिन सिर्फ जानवर की कुर्बानी का दिन नहीं, बल्कि अपनी खुदगर्जी, घमंड और नफरत की कुर्बानी देने का भी दिन है। उन्होंने हजरत इब्राहीम और उनके बेटे हजरत इस्माइल के उस वाकिये के बारे में भी बताया, जिसकी याद में यह त्योहार मनाया जाता है। उन्होंने खुतबे में कहा कि जरूरतमंदों की मदद और कमजोर लोगों के साथ खड़े होने का सबक देता है।

नमाज के बाद नायब शहर इमाम ने कुर्बानी के हिस्से के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुर्बानी का एक हिस्सा गरीब व एक हिस्सा पड़ोसियों को अवश्य दिया जाए। उन्होंने सभी से अच्छा बर्ताव करने, सच बोलने और शिक्षा अर्जित करने की सलाह दी।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने ईद उल अजहा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना गलशहीद, ईदगाह सहित शहर के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए।

जिले में बकरीद की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इसी दौरान शहर में वाहनों का प्रवेश नहीं दिया गया। जिस कारण लोग पैदल ही सफर तय करते नजर आए। दोपहर 12 के बाद सड़क और हाईवे में वहां दौड़ने शुरू हुए। आज शहर को 11 सेक्टर में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में सीओ और मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीमों को तैनात किया गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *