मुरादाबाद। दीपावली की रात्रि 02 बजे तक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स-एक्यूआई) 350 के पार हो गया। रामगंगा विहार और कांशीराम नगर सबसे अधिक प्रभावित रहे, यहां एक्यूआई 380 के पार था। आतिशबाजी का असर हवा में बीते 48 घंटे से ज्यादा से बना हुआ है। इसे लेकर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ राजकमल गुप्ता का कहना है कि एक्यूआई बढ़ने से सांस के रोगियों को परेशानी हो सकती है।

प्रदूषण विभाग के मुताबिक, शहर में छह स्थानों पर एयर मॉनिटरिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें बुद्धि विहार, इको हर्बल पार्क, रोजगार कार्यालय, जिगर कॉलोनी, कांशीराम नगर और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं। दिवाली के मौके पर पहले से अनुमान था कि एक्यूआई का स्तर बढ़ेगा लेकिन कई घंटे बाद तक प्रदूषण का स्तर कम न होना चिंता का विषय रहा। डॉक्टरों का कहना है कि सांस के रोगियों को परेशानी हो सकती है।

पर्यावरण गंगा समिति के सदस्य प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि प्रत्येक दीपावली से पूर्व पर्यावरण को प्रतिबिंब से बचाए रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं लेकिन उसका असर लोगों पर दीपावली के दिन दिखाई नहीं देता। दीपावली पर एक्यूआई 300 के पार होता रहा तो आने वाले समय में दिवाली लोगों के लिए हानिकारक साबित होगी।
रविवार की देरशाम भी कांशीराम नगर में एक्यूआई 359 और रामगंगा विहार में 353 दर्ज किया गया। इसके बाद सबसे खराब स्थिति ट्रांसपोर्ट नगर की रही। सोमवार को यहां का एक्यूआई 331 रहा। हालांकि पिछले साल के मुताबिक प्रदूषण के लिहाज से यह दिवाली राहत भरी रही। पिछले साल शहर के कुछ हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जानकारों का कहना है कि 300 से अधिक एक्यूआई सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। विभाग के मुताबिक, शहर में छह स्थानों पर एयर मॉनिटरिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें बुद्धि विहार, इको हर्बल पार्क, रोजगार कार्यालय, जिगर कॉलोनी, कांशीराम नगर और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं।
दिवाली के मौके पर पहले से अनुमान था कि एक्यूआई का स्तर बढ़ेगा लेकिन कई घंटे बाद तक प्रदूषण का स्तर कम न होना चिंता का विषय है। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि औसतन एक्यूआई 300 के पार होना सेहत के लिए खतरनाक होता है।

