मुरादनगर में मानवता शर्मसार: पांचवीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर घर ले गया नाबालिग, दुष्कर्म के बाद परिवार सहित हुआ फरार

मुरादनगर में मानवता शर्मसार: पांचवीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर घर ले गया नाबालिग, दुष्कर्म के बाद परिवार सहित हुआ फरार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के नाबालिग युवक पर पांचवी कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपित और उसके परिवार के लोग गांव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक नाबालिग युवक उनकी 10 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित बच्ची कक्षा पांच में पढ़ती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *