मुज़फ़्फ़रनगर में 22 लाख के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार: नई मंडी की मुनीम कॉलोनी में मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे थे 507 किलो पटाखे

मुज़फ़्फ़रनगर में 22 लाख के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार: नई मंडी की मुनीम कॉलोनी में मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे थे 507 किलो पटाखे

 

मुज़फ़्फ़रनगर में दिवाली से पहले पटाखों के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। नई मंडी थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुनीम कॉलोनी में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर से 507 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई है। मामले में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हिरासत में लिए गए पराग सिंघल को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि मुनीम कॉलोनी में ठाकुर द्वारा मंदिर के पास स्थित प्रदीप गोयल के मकान में पटाखे बेचने के लिए रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर कार्रवाई की और मकान के ग्राउंड फ्लोर से अलग-अलग ब्रांड के पटाखे बरामद किए।

गिरफ्तार पराग सिंघल दक्षिणी भोपा रोड, थाना नई मंडी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने बरामद पटाखों का कुल वजन 507 किलो बताया है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस मामले में थाना नई मंडी में दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 287 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(बी) के तहत कार्रवाई की है।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान SP सिटी अमृत जैन के निर्देशन और CO नई मंडी राजू कुमार साव के पर्यवेक्षण में चलाया गया। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *