मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर सहित 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढें पूरी अपडेट

मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर सहित 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढें पूरी अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज 36 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसका असर सुबह-सुबह सहारनपुर में देखने को मिला। यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश हो रही है। वाराणसी में भी शनिवार की रात 3 मिमी. बारिश हुई है। उधर, लखनऊ में धूप निकली है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने रविवार को 27 जिलों में येलो और 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, लखनऊ में कुछ जगहों पर शाम तक तेज बारिश हो सकती है।

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई में येलो अलर्ट जारी है। यहां दिनभर 7.5 से 15 मिमी तक बारिश हो सकती है।

वहीं, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहपुर, बलिया, गाजियाबाद, अमेठी और गौतमबुद्धनगर में 60 किलोमीटर/प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का संभावना है।

सहारनपुर में रविवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 27°C दर्ज किया गया। यहां शनिवार को पूरे दिन तेज धूप निकली रही। धूप के कारण उमस बढ़ गई थी।

लखनऊ में रविवार को सुबह से हल्की धूप निकली है। शनिवार को भी यहां धूप थी। बारिश न होने से उमस बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 28°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक बारिश हो सकती है।

झांसी में देर रात हल्की बारिश हुई। करीब एक घंटे तक रुक-रुककर पानी बरसा। रविवार सुबह से बादल छाए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C दर्ज किया गया।

वाराणसी में रविवार सुबह से बादल छाए हैं। रात में यहां 3 MM बारिश हुई। छह जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम सुहाना होते ही वाराणसी में पर्यटकों का घाटों की ओर जाना बढ़ गया है। BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि छह जुलाई तक रोज रिमझिम ही सही, मगर बारिश होगी। रह-रहकर धूप भी निकलेगी। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 33.6°C और न्यूनतम तापमान 27.2°C दर्ज किया गया।

लखनऊ में शनिवार को 24 घंटे में 3.5MM बारिश हुई। 30 जून से अब तक लखनऊ में 97 MM बारिश होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 57.7MM ही बारिश हुई।
पूर्वांचल के वाराणसी और गोरखपुर, देवरिया में 24 घंटे में 14.5MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। 30 जून को पूर्वांचल के सोनभद्र से मानसून ने एंट्री की थी।

शनिवार को यूपी के 6 जिलों में हुई बारिश के दौरान बिजली गिरी। इससे 7 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा गोरखपुर में 2 की जान गई। इसके अलावा संतकबीरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया और सोनभद्र में एक-एक शख्स की मौत हुई है। आजमगढ़ में धान की रोपाई कर रहे 4 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मौसम विभाग ने यूपी में 30 जून से 2 जुलाई के बीच 106.8MM औसत बारिश का अनुमान लगाया था। लेकिन, सिर्फ 56.2 MM ही बारिश हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *