मुजफ्फरनगर में हाईवे पर कार ओर टैंपों के बीच जबरदस्त भिडंत,कई घायल

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर कार ओर टैंपों के बीच जबरदस्त भिडंत,कई घायल

मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर में एक तेज रफ्तार कार से टैंपों की टक्कर हो गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, उत्तमनगर शाहदरा दिल्ली निवासी नितिन, जीतू व मनीष सेंट्रो कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे।

मंसूरपुर में जब वह हाईवे पर स्थित बस स्टैण्ड के समीप पहुंचे, तो तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही टाटा मैजिक असंतुलित होकर डिवाइडर पार करके सैन्ट्रो कार से जा टकराई। दुर्घटना में तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में टाटा मैजिक का चालक गाजियाबाद निवासी मुनेश भी घायल हुआ है।

पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज में भर्ती कराया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नही आई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *