मुजफ्फरनगर। गांव शेखपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में बच्चे को सोता हुआ छोड़ शिक्षक स्कूल का ताला लगाकर घर चले गए। तीन घंटे तक छात्र कक्षा में ही बंद रहा। उधर, छुट्टी के बाद घर न लौटने पर परिजन उसे तलाश करते रहे। गनीमत रही कि उसके रोने की आवाज स्कूल के पास खेल रहे अन्य बच्चों ने सुन ली और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्कूल खुलवाकर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चा तभी से सहमा हुआ है। परिजनों की शिकायत पर एबीएसए ने स्कूल को नोटिस जारी किया है।

पिता नौशाद के मुताबिक साहद सहमा हुआ है। उसने स्कूल जाने से ही मना कर दिया। टीचर की लापरवाही से एक बच्चे की जान जा सकती थी। उन्होंने एबीएसए पंकज अग्रवाल से इसकी शिकायत की है। मामले की जानकारी कराई गई है। साथ ही सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया कि वह छुट्टी के बाद कक्षाओं की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही स्बंद करें।
