मुजफ्फरनगर में शिवसेना की सदस्यता यात्रा में 51 लोग पार्टी से जुड़े, गांव-गांव पहुंचकर संगठन विस्तार का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर में शिवसेना की सदस्यता यात्रा में 51 लोग पार्टी से जुड़े, गांव-गांव पहुंचकर संगठन विस्तार का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। जनपद में शिवसेना के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से रविवार को रोहाना से ग्राम आखलौर तक सदस्यता यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं संगठन की नीतियों से अवगत कराते हुए सदस्यता अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर आयोजित इस सदस्यता यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान युवाओं और आमजन को संगठन की कार्यप्रणाली तथा हिंदुत्व की विचारधारा की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को शिवसेना से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया।

सदस्यता अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में 51 लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवसदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ग्राम आखलौर पहुंचने पर स्थानीय शिवसैनिकों और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को और अधिक व्यापक रूप से चलाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को शिवसेना से जोड़ना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, प्रवीण कश्यप, युवा जिला महासचिव जतिन कुमार बालियान, सन्नी कश्यप, अजय उपाध्याय, राजू कुमार, श्रवण कश्यप, नीतीश पाल, आकाश पाल, दिनेश उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष लोकेश, अंकुश सैनी, आकाश उपाध्याय, श्यामवीर, हिमांशु कश्यप, आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *