मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ समाजवादी नेता चौधरी हरीराम का निधन, 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ समाजवादी नेता चौधरी हरीराम का निधन, 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के स्थापना काल से जुड़े वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी हरीराम का मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 97 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जानसठ रोड स्थित अपने चौधरी हरीराम हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

चौधरी हरीराम के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय तक समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे। समाजवादी पार्टी के गठन के दौर में उन्होंने मुजफ्फरनगर में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पार्टी के स्थापना काल में उन्होंने मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने उन्हें समाजवादी आंदोलन से लंबे समय तक जुड़े रहने वाले वरिष्ठ नेता के रूप में याद किया।

परिजनों के अनुसार चौधरी हरीराम का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 9 बजे नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके पुत्र मुकेश कुमार और राकेश कुमार ने अंतिम संस्कार की जानकारी दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *