मुजफ्फरनगर में पेड पर लटकी मिली एथलीट की लाश, मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थानाक्षेत्र के रायपुर नंगली गांव के एथलीट का शव सोमवार सुबह आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें एक किशोरी का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने सुसाइट नोट को जांच में शामिल कर लिया है।

सोमवार सुबह भैंसी गांव के ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गांव के ही रणधीर के खेत में आम के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर जांच-पड़ताल की तो युवक की पहचान रायपुर नंगली गांव निवासी राहुल पुत्र राकेश के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्वजन ने बताया कि राहुल सुबह घर से घूमने के लिए कहकर गया था। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में दिल्ली के करावलनगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी का जिक्र है। इसी किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दिल्ली के करावल थाने में राहुल के खिलाफ दर्ज है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।

मामले की छानबीन की जा रही है। एथलीट में किया था नाम रोशन राहुल तीन भाइयों और एक बहन में बड़ा था। उसने भारत के अलावा वर्ष 2017 में नेपाल में हुई दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन किया था। वर्तमान में वह दिल्ली के एक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास कर रहा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *