मुजफ्फरनगर में तीन युवकों की दबंगई! पति को मारपीट कर किया घायल, बचाने पहुंची पत्नी को भी दी जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर में तीन युवकों की दबंगई! पति को मारपीट कर किया घायल, बचाने पहुंची पत्नी को भी दी जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव खांजापुर मंधेड़ा में आपसी विवाद के चलते तीन युवकों पर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पति को बचाने के लिए मौके पर पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति के साथ मारपीट कर किया घायल

पुलिस को दी गई तहरीर में गांव खांजापुर मंधेड़ा निवासी विवाहिता ने बताया कि 15 नवंबर 2026 की शाम करीब 5:35 बजे अर्चित और आर्यन पुत्रगण सुनील कुमार तथा प्रिंस पुत्र सुधीर कुमार ने उसके पति के साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवकों ने उसके पति के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।

बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को दी धमकी

विवाहिता के अनुसार, पति के साथ मारपीट होती देख वह उन्हें आरोपियों से बचाने के लिए मौके पर पहुंची। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर युवकों ने उसके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विवाहिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने अर्चित, आर्यन और प्रिंस के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *