मुजफ्फरनगर में घोटाले की साजिश!, सचिव सस्पेंड

भोपा रोड पर किसान सेवा सहकारी समिति पूर्वी का कार्यालय है। समिति के सभापति सुरेंद्र सिंह ने समिति के प्रभारी सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनका हस्ताक्षर अमान्य करने का प्रयास किया। उनकी अनुपस्थिति में मीटिंग की। यहां तक कि संचालक को उनकी कुर्सी पर बैठाया तथा संचालक के हस्ताक्षर मान्य कराए।

प्रभारी सचिव 30 जून से पहले किसी बड़े आर्थिक घोटाले को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं। समिति हित में उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर प्रभार समिति के आंकिक यशपाल सिंह को सौंपने के आदेश दिए। सभापति ने निलंबित करते हुए पत्र की प्रतिलिपि आंकिक यशपाल सिंह, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा नवीन मंडी स्थल, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील सदर, सचिव जिला सहकारी बैंक व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को भेज दी है।

प्रभारी सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि सभापति को उन्हें निलंबित करने का अधिकार नहीं है। बोर्ड कमेटी उन्हें निलंबित कर सकती है। सभापति उनसे कुछ गलत कार्य कराना चाहते थे, जो उन्होंने नहीं किए। हस्ताक्षर अमान्य करने का कार्य भी सहायक निबंधक सहकारिता ने किया। इस संबंध में सोमवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।

सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह का कहना है कि वाट्सएप से उन्हें पता चला है। अभी निलंबन की कापी नहीं मिली है। अकेले सभापति को ही नहीं, बोर्ड को सचिव को निलंबित करने का अधिकार है। इस संबंध में जांच कराकर मामले की वास्तविकता का पता किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *