मुजफ्फरनगर में असमाजिक तत्वों को लेकर क्या कुछ बोले उमादत्त शर्मा

मुजफ्फरनगर में असमाजिक तत्वों को लेकर क्या कुछ बोले उमादत्त शर्मा

मुजफ्फरनगर। असमाजिक तत्वों की सक्रियता ने प्रदेश में जगह-जगह माहौल खराब करने का जो अभियान चलाया है। उसके कारण शांति प्रिय लौगो का जीना दुश्वार हो गया है। अभी टीवी चैनल के माध्यम से पता चला है कि अयोध्या में माहौल खराब करके साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश में कुछ असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच जनपद मुजफ्फरनगर के बधाई खुर्द में असमाजिक तत्वों द्वारा जहारवीरगोगा की प्रतिमा को खंडित करने का शर्मनाक समाचार प्राप्त हुआ आखिर ये लोग चाहते क्या हैं। देश में धार्मिक स्थलों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मानवता को कलंकित करने का काम कर रहे पुलिस को ऐसे लोगों के साथ कठोरता से पेश आना चाहिए तथा आम नागरिकों को भी इस प्रकार के घृणित काम करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। यदि समय रहते इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो देश जातियों और धार्मिक दंगों के कारण अपनी पहचान खो देगा तथा आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *