मुजफ्फरनगर में अंकित हत्याकांड का वांछित आरोपी ब्रह्मसिंह मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में अंकित हत्याकांड का वांछित आरोपी ब्रह्मसिंह मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में अंकित हत्याकांड के नामजद वांछित आरोपी ब्रह्मसिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 12 जून को कुरथल गांव निवासी अंकित की हत्या हुई थी, जिसमें ब्रह्मसिंह नामजद था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी इलाके में मौजूद है। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में भर्ती कराया गया है।

मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी सजायाफ्ता रह चुका है।

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना बुढ़ाना में 12 जून को अंकित की हत्या हुई थी, जिसमें ब्रह्मसिंह नामजद था और वह वांछित चल रहा था। चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *