मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से की मांग की बाहरी राज्यों से आने वाली पुलिस टीम और औषधि टीम की आमद अवश्य कराने का किया आव्हान

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला कार्यालय चंद्रशील डिस्ट्रीब्यूटर पर संगठनात्मक मुख्य पदाधिकारियों की सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में नकली और नशीली दवाओं के माफियाओं पर नकेल कसने का प्रशासन से आह्वान किया गया और जिले में बाहरी राज्यों से आने वाली पुलिस या औषधि टीम आने की आमद लोकल प्रशासन को अवश्य दिए जाने की भी मांग की गई। संस्था के चेयरमैन प्रमोद मित्तल ने सभी दवा व्यापारियों से अनुरोध किया की दवा की खरीद-फरोख्त बिल पर ही करें एवं संस्था के संरक्षक डॉ आर के गुप्ता ने प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री बिल से करने का अनुरोध किया। सभा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, महामंत्री संजय गुप्ता, संगठन मंत्री पंकज तनेजा, कुलदीप शर्मा, कार्यवाहक महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, संगठन मंत्री सचिन त्यागी एवं सह कोषाध्यक्ष राजीव चौधरी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *